Jhajjar-bahadurgarh-factory-worker-attack-with-steel-pipe-arrest-update | बहादुरगढ़ में युवक का साथी पर जानलेवा हमला: होली पर मामूली कहासुनी, स्टील पाइप से किया वार, हमलावर गिरफ्तार – bahadurgarh (jhajjar) News

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के खैरपुर गांव की एक फैक्ट्री में होली के दिन खूनी संघर्ष हुआ। यहां एक मजदूर ने अपने साथी पर स्टील पाइप से हमला कर दिया। घायल मजदूर को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने हमलावर को पकड़कर कोर्ट

कहासुनी के बाद पाइप से हमला

जानकारी के अनुसार थाना सदर बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता सुनील उत्तर प्रदेश का नीमड़ी कर रहने वाला है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ खैरपुर गांव की फैक्ट्री में काम करता है। 14 मार्च को होली के अवसर पर धर्मेंद्र और नीरज के बीच विवाद हुआ। नीरज ने धर्मेंद्र पर स्टील का पाइप से वार किया। धर्मेंद्र बेहोश होकर गिर गया।

कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मुंडी बैरकापुर के नीरज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बहादुरगढ़ की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।