![]()
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विशाल।
बहादुरगढ़ में सीआईए वन की टीम ने गांजा तस्करी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा बेचने की फिराक में था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
।
आरोपी की पहचान यूपी के शाहपुर जिले के रहने वाले विशाल के रूप में हुई है। सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि विशाल नामक व्यक्ति बहादुरगढ़-रोहतक रोड पर जाखोदा के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है।
तलाशी में 359 ग्राम गांजा बरामद
सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार की टीम ने कार्रवाई की। आरोपी को पकड़ने के बाद राजपत्रित अधिकारी को बुलाया गया। अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 359 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आसौदा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई थाना आसौदा पुलिस कर रही है।












