28 मई 2025 ,FACT RECORDER
पुंछ में सेना के जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौ*त, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
पुंछ: नगर क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के एक जवान की मंगलवार को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जैसे ही जवान की तबीयत बिगड़ी, उन्हें तुरंत नगर स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृ*त घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी सैन्य अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉ. मोहम्मद आज़म की देखरेख में पोस्टमार्टम किया गया। औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद जवान का पार्थिव शरीर सैन्य अधिकारियों को सौंप दिया गया।
मृतक जवान की पहचान सुरेंद्र सिंह, निवासी बेतिया मंदिर, शहडोल (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। उनका पार्थिव शरीर पहले सड़क मार्ग से सैन्य सम्मान के साथ राजौरी लाया गया, जहां एक बार फिर सैन्य परंपराओं के अनुरूप अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद जवान का शव हेलिकॉप्टर के माध्यम से उनके पैतृक गांव रवाना किया गया।