![]()
रेलवे के जयपुर मंडल में गांधीनगर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चल रहा है। जिसके चलते रेल ट्रैक ब्लॉक किया जा रहा है। जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस रूट से गुजरने वाली 2 ट्रेन रद्द, 8 आंशिक तौर पर रद्द और 11 के रूट में बदलाव किया गया है। जिनमे
।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो 28 मई को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2. गाडी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 7 जून को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, श्रीामाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
3. गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो 6 जून को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
4. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जो 1, 4 व 7 जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना-रतनगढ-लोहारू-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
5. गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 31 मई व 3 जून को को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
6. गाडी संख्या 20964, वाराणसी-साबरमती रेलसेवा जो 31 मई को वाराणसी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में अटेली, नारनौल, नीम का थाना, श्रीामाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।












