17 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: Rishab Shetty के लिए पिछला साल बेहद शानदार रहा। उनकी फिल्म Kantara Chapter 1 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। अब एक्टर की अगली बड़ी फिल्म ‘जय हनुमान’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं, जिसे Prashanth Varma डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।
‘जय हनुमान’ दरअसल Hanu-Man का सीक्वल है, जिसमें पहले Teja Sajja लीड रोल में थे। हालांकि इस बार उनकी भूमिका कितनी बड़ी होगी, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। फिल्म का ग्रैंड लॉन्च हम्पी में पूजा सेरेमनी के साथ किया जाएगा और मार्च या अप्रैल 2026 से रेगुलर शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। इसे मैत्री मूवी मेकर्स और T-Series मिलकर बड़े स्तर पर प्रोड्यूस करेंगे।
इसी बीच खबर है कि फिल्म में Rana Daggubati की एंट्री हो सकती है। चर्चा है कि वह अलग-अलग गेटअप में नजर आ सकते हैं, हालांकि उनके किरदार को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर राणा इस प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं, तो फिल्म का स्केल और भी बड़ा हो जाएगा।
राणा दग्गुबाती वही स्टार हैं जिन्होंने Baahubali: The Beginning और Baahubali 2: The Conclusion में Prabhas को कड़ी टक्कर दी थी। ‘बाहुबली 2’ ने दुनियाभर में 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और भारतीय सिनेमा के इतिहास में रिकॉर्ड कायम किया था। ऐसे में ‘जय हनुमान’ में राणा की संभावित एंट्री ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।













