27 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
National Desk : गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। यह देश की दूसरी सबसे बड़ी जगन्नाथ रथ यात्रा मानी जाती है। रथ यात्रा की शुरुआत से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती में भाग लेकर पूजा-अर्चना की। उनके साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहे। मंगला आरती के बाद भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को सजे हुए रथों में विराजमान किया गया। रथ यात्रा शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जैसे-जैसे रथ यात्रा आगे बढ़ी, मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि अहमदाबाद की सांस्कृतिक पहचान का भी एक अहम हिस्सा माना जाता है।