दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे बच्चे की मदद को आगे आईं जैकलीन, सर्जरी का खर्च उठाया

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे बच्चे की मदद को आगे आईं जैकलीन, सर्जरी का खर्च उठाया

10 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे बच्चे की मदद को आगे आईं जैकलीन फर्नांडीज, उठाया सर्जरी का खर्च                                                                                                                        बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में मोहम्मद नाम के एक बच्चे से मुलाकात की, जो हाइड्रोसिफलस नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी में मस्तिष्क में पानी भर जाता है, जिससे सिर असामान्य रूप से बड़ा हो जाता है।

जैकलीन ने न सिर्फ बच्चे और उसके परिवार के साथ समय बिताया, बल्कि उसकी सर्जरी का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली। सोशल वर्कर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हुसैन मंसूरी ने इस मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो में जैकलीन बच्चे को प्यार करते और परिवार से बातचीत करते नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “जैकलीन जी, उनकी सर्जरी का ध्यान रखने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आप बेहद नेक दिल इंसान हैं। इस बच्चे के लिए दुआ करें।”

जैकलीन का वर्कफ्रंट

अभिनेत्री आखिरी बार अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आई थीं, जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। उनकी अगली फिल्म वेलकम टू द जंगल है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, रवीना टंडन और दिशा पटानी जैसे सितारे भी शामिल हैं।