Ishan Kishan Marriage: ‘अभी उम्र ही क्या है?’ मां सुचित्रा सिंह ने शादी की खबरों पर लगाया विराम

17 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk:  Ishan Kishan की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर उनकी मां सुचित्रा सिंह ने साफ शब्दों में विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि अभी उनके बेटे की उम्र ही क्या है और फिलहाल उसका पूरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर है। इससे पहले ईशान के दादा Anurag Pandey ने बयान दिया था कि उनका पोता अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए स्वतंत्र है, जिसके बाद चर्चाएं तेज हो गई थीं।

सुचित्रा सिंह ने एक इंटरव्यू में दादा के बयान को ‘अति-उत्साह’ का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ईशान की कई लोगों के साथ तस्वीरें सामने आती रहती हैं, जिन्हें देखकर दादाजी ने अपनी राय जाहिर कर दी होगी। लेकिन फिलहाल शादी जैसी कोई बात नहीं है।

ईशान इन दिनों ICC Men’s T20 World Cup 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं और शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उनकी अहम भूमिका रही थी और वह टूर्नामेंट में अब तक भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। खुद ईशान भी कह चुके हैं कि उनका काम अभी पूरा नहीं हुआ है, जिससे साफ है कि उनका फोकस पूरी तरह वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर है, न कि शादी पर।