सर्दियों में सुबह-सुबह वॉक करना सही या गलत? ठंडी हवा में एक्सरसाइज पर एक्सपर्ट की बड़ी सलाह

सर्दियों में सुबह-सुबह वॉक करना सही या गलत? ठंडी हवा में एक्सरसाइज पर एक्सपर्ट की बड़ी सलाह

21 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Health Desk: सर्दियों में सुबह-सुबह वॉक करना सही या गलत? एक्सपर्ट ने बताए जरूरी फायदे और सावधानियां Winter Health Tips: ठंड का मौसम शुरू होते ही कई लोग सुबह की सैर को लेकर दुविधा में रहते हैं—क्या ठंडी हवा में वॉक करना सेहत के लिए अच्छा है या नुकसानदायक? लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के डॉ. एल.एच. घोटेकर बताते हैं कि विंटर मॉर्निंग वॉक फायदेमंद है, लेकिन कुछ जरूरी सावधानियों के साथ।

वॉक क्यों है जरूरी?
सैर सबसे आसान और प्रभावी फिजिकल एक्टिविटी है। यह शरीर को एनर्जी देती है, हार्ट और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाती है और मोटापा कम करने में मदद करती है। वॉक से ब्लड फ्लो बेहतर होता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और मानसिक तनाव कम होता है।
सर्दियों की हल्की धूप विटामिन D का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

अगर व्यायाम न करें तो क्या नुकसान?
नियमित वॉक न करने से वजन बढ़ना, मोटापा, ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव, हार्ट और लंग्स की कमजोरी, थकान, जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएँ बढ़ सकती हैं। सुस्त लाइफस्टाइल इम्यून सिस्टम को भी कमजोर बनाता है।

ठंडी हवा में वॉक करना सही है या नहीं?
डॉ. एल.एच. घोटेकर के अनुसार, ठंडे मौसम में मॉर्निंग वॉक सही है, लेकिन सावधानी जरूरी है।
यह ब्लड फ्लो और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।
अस्थमा, बीपी या हार्ट डिजीज वाले लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।
बिना वार्म-अप या गर्म कपड़ों के वॉक करने से मांसपेशियों में खिंचाव, सर्दी-जुकाम या सांस की दिक्कत हो सकती है।

सुबह वॉक करते समय क्या सावधानियाँ रखें?
हल्के लेकिन गर्म कपड़े पहनें।
वॉक से पहले स्ट्रेचिंग अनिवार्य करें।
शुरू में धीमी गति से 10–15 मिनट चलें, फिर बढ़ाएँ।
बहुत ज्यादा ठंड में हाथ-पैर ढककर रखें।
पानी पिएँ ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
जरूरत पड़ने पर मास्क पहनें ताकि ठंडी हवा सीधे फेफड़ों में न जाए।
सही टाइमिंग, सही कपड़े और धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ाने से विंटर वॉक पूरी तरह सुरक्षित और लाभदायक बन जाती है।