आयरलैंड को 13 पर दो झटके, टेक्टर शून्य पर आउट; अडायर भी लौटे पवेलियन

11 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk:  टी20 विश्व कप 2026 के 14वें मुकाबले में आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही है। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड ने महज 13 के स्कोर पर अपने दो अहम विकेट गंवा दिए। हैरी टेक्टर बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि रॉस अडायर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर लोरकन टकर और कर्टिस कैंफर मौजूद हैं।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 29 गेंदों में 45 रनों की अहम पारी खेली, जबकि मैट रेनशॉ ने 37 रन जोड़े। आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने दो विकेट झटके, वहीं मैथ्यू हम्फ्रीज, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर को एक-एक सफलता मिली।

अब मुकाबले में आयरलैंड पर दबाव बढ़ चुका है और उसे लक्ष्य तक पहुंचने के लिए क्रीज पर टिककर साझेदारी बनानी होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की नजरें लगातार विकेट निकालकर मैच पर पूरी तरह पकड़ बनाने पर होंगी।