IPL में खेलने वाले खिलाड़ियों पर कार्रवाई की चेतावनी, PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी का सख्त बयान

23 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk:  Pakistan Cricket Board के अध्यक्ष Mohsin Naqvi ने उन खिलाड़ियों को कड़ी चेतावनी दी है, जो Pakistan Super League छोड़कर Indian Premier League में खेलने का फैसला कर रहे हैं। नकवी ने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

दरअसल, लगातार दूसरे साल पीएसएल और आईपीएल एक ही समय पर आयोजित हो रहे हैं, जिसके कारण कई विदेशी खिलाड़ी आईपीएल को प्राथमिकता दे रहे हैं। हाल ही में श्रीलंका के ऑलराउंडर Dasun Shanaka ने पीएसएल की टीम लाहौर कलंदर्स को छोड़कर आईपीएल 2026 में Rajasthan Royals से जुड़ने का फैसला किया है। उन्हें चोटिल Sam Curran के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।

शनाका से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज Blessing Muzarabani भी पीएसएल से नाम वापस लेकर आईपीएल में Kolkata Knight Riders के साथ जुड़ चुके हैं। वहीं शनाका की जगह पीएसएल में Daniel Sams को लाहौर कलंदर्स में शामिल किया गया है।

नकवी ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी आखिरी समय में पीएसएल छोड़कर दूसरी लीग में जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पिछले साल Corbin Bosch को पीएसएल से हटने पर एक साल के लिए बैन किया गया था।

बताया जा रहा है कि इस सीजन में कुछ अन्य खिलाड़ियों—जैसे Gudakesh Motie, Jake Fraser-McGurk, Ottneil Baartman और Spencer Johnson—ने भी पीएसएल से अपना नाम वापस लिया है, हालांकि उन्होंने इसके लिए निजी कारण बताए हैं।

गौरतलब है कि पीएसएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल संकट के कारण इस बार टूर्नामेंट को छह की बजाय सिर्फ दो शहरों—लाहौर और कराची—में आयोजित करने का फैसला किया गया है।