IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की नई ओपनिंग जोड़ी तय, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुलासा

26 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk:  IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओपनिंग जोड़ी को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद इस सीजन के लिए ओपनिंग कॉम्बिनेशन का खुलासा कर दिया है।

एक इंटरव्यू के दौरान गायकवाड़ से टीम की ओपनिंग जोड़ी को लेकर तीन विकल्प दिए गए थे। इनमें संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे, संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़, तथा ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे के विकल्प शामिल थे। गायकवाड़ ने इनमें से संजू सैमसन और खुद की जोड़ी को चुना, जिससे साफ हो गया कि IPL 2026 में यही जोड़ी पारी की शुरुआत करती नजर आएगी।

CSK की इस नई ओपनिंग जोड़ी की खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। संजू सैमसन हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वहीं, गायकवाड़ को ओपनिंग का अच्छा अनुभव है और वह हर परिस्थिति में रन बनाने की क्षमता रखते हैं।

बताया जा रहा है कि सैमसन, जो पहले राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, अब ट्रेड होकर CSK से जुड़े हैं। ऐसे में यह नई जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत देने में अहम भूमिका निभा सकती है।