IPL 2025 SRH बनाम GT परिणाम: Sunrisers Hyderabad बनाम गुजरात टाइटन्स की हाइलाइट्स एनालिसिस पॉइंट्स टेबल – Amar Ujala Hindi News Live

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

द्वारा प्रकाशित: Mayank Tripathi

अद्यतन सूर्य, 06 अप्रैल 2025 11:14 अपराह्न IST

लगातार तीसरी जीत के साथ शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। उनके खाते में छह अंक हो गए हैं और नेट रन रेट में भी सुधार हुआ है। वहीं, पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम 10वें स्थान पर है। उनका नेट रन रेट -1.629 है।


IPL 2025 SRH बनाम GT परिणाम: Sunrisers Hyderabad बनाम गुजरात टाइटन्स कुंजी हाइलाइट्स विश्लेषण बिंदु तालिका

हैदराबाद बनाम गुजरात
– फोटो : IPL/BCCI


लोडर



विस्तार


सनराइजर्स हैदराबाद ने रविवार को गुजरात के खिलाफ मुकाबला गंवा दिया। मेहमानों ने उन्हें सात विकेट से हराकर इस सत्र की लगातार तीसरी जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 16.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह हैदराबाद की इस सत्र की चौथी शिकस्त है। इससे पहले उन्हें केकेआर (80 रन), दिल्ली कैपिटल्स (सात विकेट) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (पांच विकेट) ने मात दी थी।

ट्रेंडिंग वीडियो