IPL 2025 RR बनाम RCB परिणाम: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हाइलाइट्स पॉइंट्स टेबल – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

IPL 2025 RR बनाम RCB परिणाम: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हाइलाइट्स पॉइंट्स टेबल

कोहली और सॉल्ट
– फोटो : PTI

विस्तार


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने विराट कोहली और फिल सॉल्ट के अर्धशतकों की मदद से राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हराया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 17.3 ओवर में एक विकेट पर 175 रन बनाकर मैच जीत लिया। आरसीबी के लिए सॉल्ट ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 65 रन बनाए, जबकि कोहली 45 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 62 रन बनाकर नाबाद लौटे। इनके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 28 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए।

ट्रेंडिंग वीडियो