IPL 2025 RCB बनाम GT परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स कुंजी हाइलाइट्स एनालिसिस रिकॉर्ड – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू

द्वारा प्रकाशित: Mayank Tripathi

अद्यतन बुध, 02 अप्रैल 2025 11:20 अपराह्न IST

मौजूदा सत्र में यह गुजरात की लगातार दूसरी जीत है जबकि आरसीबी को लगातार दो मैचों में जीत के बाद पहली बार मुंह की खानी पड़ी। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम इस शिकस्त के साथ अंक तालिका के शीर्ष पायदान से लुढ़क कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। उनका नेट रन रेट 1.149 ही रह गया।


IPL 2025 RCB बनाम GT परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटन्स कुंजी हाइलाइट्स एनालिसिस रिकॉर्ड

गुजरात बनाम आरसीबी
– फोटो : PTI


लोडर



विस्तार


मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आठ विकेट से हरा दिया। बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने लियाम लिविंगस्टोन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर 170 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो