IPL 2025 Mi बनाम KKR परिणाम: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स प्रमुख हाइलाइट्स एनालिसिस पॉइंट्स पॉइंट्स टेबल अपडेट – अमर उजाला हिंदी न्यूज लाइव

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

द्वारा प्रकाशित: Mayank Tripathi

अद्यतन सोम, 31 मार्च 2025 10:56 PM है

आईपीएल में यह मुंबई की केकेआर पर 24वीं जीत है। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम पर एमाई ने 10वीं बार कोलकाता को मात दी है। 43 गेंदों के शेष रहते मुंबई ने जीत हासिल कर अंक तालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया है।


IPL 2025 Mi बनाम KKR परिणाम: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स प्रमुख हाइलाइट्स विश्लेषण अंक तालिका अद्यतन

मुंबई बनाम कोलकाता
– फोटो : PTI


लोडर



विस्तार


मुंबई इंडियंस (एमआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आठ विकेट से हराकर जीत का खाता खोल लिया। सोमवार को वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता केकेआर ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 116 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने रेयान रिकेल्टन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत महज 12.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर प्रशंसकों को चेहरे पर मुस्कान ला दी। इससे पहले गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था।

ट्रेंडिंग वीडियो