Ipl 2025 Lsg Vs Pbks Rishabh Pant Speaks On Loosing Match Against Punjab Kings Said We Didnt Score Enough Runs – Amar Ujala Hindi News Live – Lsg Vs Pbks:लखनऊ की एक और करारी हार, बिफरे कप्तान पंत ने इन खिलाड़ियों पर निकाली भड़ास; कहा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

द्वारा प्रकाशित: Mayank Tripathi

अद्यतन बुध, 02 अप्रैल 2025 12:50 पूर्वाह्न IST

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने माना कि खराब शुरुआत का असर उनके कुल स्कोर पर पड़ा। पंत ने कहा- निश्चित रूप से। जब आप शुरुआती विकेट खो देते हैं तो यह हमेशा मुश्किल होता है (बड़ा स्कोर बनाना)। आप हर चीज को नियंत्रित नहीं कर सकते लेकिन प्रत्येक खिलाड़ी मैच को आगे ले जाने की कोशिश कर रहा था।


IPL 2025 LSG बनाम PBKS ऋषभ पंत पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच हारने पर बोलते हैं

लखनऊ बनाम पंजाब
– फोटो : PTI


लोडर



विस्तार


पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को आठ विकेट से हराकर सत्र की लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। मंगलवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबानों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से उन्हें अपने घर में हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने पर्याप्त रन नहीं बनाए।

ट्रेंडिंग वीडियो