IPL-2025- KL Rahul can play the next match | IPL 2025- केएल राहुल अगला मैच खेल सकते हैं: दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला मैच नहीं खेले; 24 मार्च को पिता बने थे

स्पोर्ट्स डेस्क52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केएल राहुल 30 मार्च को होने वाले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के अगले मैच खेल सकते हैं। हाल ही में राहुल पिता बने है। 24 मार्च को उनके घर बेटी ने जन्म लिया था। इसकी वजह से वो टूर्नामेंट का पहला मैच नहीं खेल पाए थे।

DC का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विशाखापट्नम में होने वाला है। केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने नवंबर 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।

18 जनवरी को केएल राहुल ने उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह की देहरी से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

18 जनवरी को केएल राहुल ने उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह की देहरी से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने यूट्यूब पर दी जानकारी एलिसा हीली ने यूट्यूब चैनल LiSTNR Sport पर कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि हैरी ब्रूक की जगह कौन आता है। उनके पास केएल राहुल हैं जो शायद पहले कुछ मैच नहीं खेलेंगे। वे अपने बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास युवा खिलाड़ियों की फौज है जो कुछ भी कर सकते हैं। उनके पास केएल राहुल भी हैं जो टी20 क्रिकेट में पारी को मजबूती देंगे। उन्हें देखना बहुत रोमांचक होगा।

14 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह इससे पहले तीन साल तक लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेले। LSG ने नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। राहुल IPL में कई टीमों की कप्तानी कर चुके हैं, ऐसे में माना जा रहा था कि फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकती है। राहुल IPL में 4683 रन बना चुके हैं।