IPL 2025 KKR बनाम RCB परिणाम: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हाइलाइट्स स्कोरकार्ड विश्लेषण – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

IPL 2025 KKR बनाम RCB परिणाम: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हाइलाइट्स स्कोरकार्ड विश्लेषण

विराट कोहली-फिल सॉल्ट
– फोटो : PTI

विस्तार


विराट कोहली और फिल सॉल्ट की 95 रनों की दमदार साझेदारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उनके घर में हराकर धमाकेदार शुरुआत की है। आईपीएल के 18वें सत्र का पहला मुकाबला शनिवार को ईडेन गार्डंस पर खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की शतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो