IPL 2025 GT बनाम RR परिणाम: गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स कुंजी हाइलाइट्स एनालिसिस पॉइंट्स पॉइंट्स टेबल अपडेट – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

द्वारा प्रकाशित: Mayank Tripathi

अद्यतन बुध, 09 अप्रैल 2025 11:49 अपराह्न IST

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके। वहीं, राशिद खान और साई किशोर को दो-दो विकेट मिले।


आईपीएल 2025 जीटी बनाम आरआर परिणाम: गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स कुंजी हाइलाइट्स विश्लेषण अंक तालिका अद्यतन

राजस्थान बनाम गुजरात
– फोटो : IPL/BCCI


लोडर

ट्रेंडिंग वीडियो



विस्तार


गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराकर जीत का चौका लगाया। पांच में से चार मुकाबले जीतकर शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम अंक तालिका में आठ अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। वहीं, राजस्थान को इस सत्र में तीसरी बार मुंह की खानी पड़ी है। बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके। वहीं, राशिद खान और साई किशोर को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, अरशद खान और कुलवंत खेजरोलिया ने एक-एक सफलता हासिल की।

ट्रेंडिंग वीडियो