IPL 2025: CSK बनाम Mi Ms धोनी दीपक चाहर बॉन्डिंग ऑन ग्राउंड थाला हिट बैट ऑन बैक वीडियो वायरल हो जाता है – अमर उजला हिंदी समाचार लाइव

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

द्वारा प्रकाशित: Mayank Tripathi

अद्यतन सोम, 24 मार्च 2025 12:48 पूर्वाह्न है

आईपीएल के तीसरे मैच की समाप्ति के बाद दोनों टीमें मैदान पर हाथ मिलाने के लिए मैदान पर पहुंचीं। धोनी और शिवम दुबे पहले ही मैदान पर मौजूद थे। इस दौरान जब दीपक चाहर धोनी के करीब पहुंचे तो पूर्व कप्तान ने उनके पीछे से बल्ला मारा और दोनों मुस्कुराने लगे। धोनी और चाहर की ये बॉन्डिंग देखकर अन्य खिलाड़ी और प्रशंसकों की हंसी छूट गई।


IPL 2025: CSK बनाम Mi Ms धोनी दीपक चाहर बॉन्डिंग ऑन ग्राउंड थाला हिट बैट ऑन बैक वीडियो वायरल हो जाता है

धोनी-चाहर की मस्ती
– फोटो: Jiohotstar/Starsports (Videograb)


लोडर



विस्तार


क्रिकेट का महाकुंभ कही जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सत्र की शुरुआत हो चुकी है। कभी एक टीम में खेलने वाले खिलाड़ी अब एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच मुकाबले में देखने को मिला। महेंद्र सिंह धोनी और दीपक चाहर एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरे। दोनों पहले एक ही टीम का हिस्सा थे। स्टार गेंदबाज चाहर सीएसके के लिए खेलते थे, लेकिन मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था। अब वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। मुकाबले के बाद दोनों को एक साथ मस्ती करते देखा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

ट्रेंडिंग वीडियो