31 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Haryana Desk: राजीव कॉलोनी में मासूम की मौ/त से मचा हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप राजीव कॉलोनी, पंचकूला में 4 वर्षीय आर्यन नाम के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ/त हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। बच्चे के चाचा राजेश कुमार ने बताया कि ठंड लगने पर वह आर्यन को मनीमाजरा स्थित मोरी गेट के पास डॉक्टर दविंदर अरोड़ा के क्लीनिक में ले गए, जहां डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया।
परिजनों के अनुसार, घर लौटने के करीब 20 से 30 मिनट बाद बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में बच्चे को कॉलोनी के एक स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जिन्होंने सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल भेजने की सलाह दी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आर्यन को मृ/त घोषित कर दिया।
घटना से गुस्साए परिजनों ने मनीमाजरा क्लीनिक में हंगामा किया और आरोप लगाया कि इंजेक्शन के कारण ही बच्चे की मौ/त हुई है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सेक्टर-7 थाना प्रभारी (एसएचओ) राहुल ने बताया कि बच्चे के श/व का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।