आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी रैंक लिस्ट

आईएनआई सीईटी जनवरी 2026 रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरी रैंक लिस्ट
RECORDER - 1

17 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Education Desk:  AIIMS INICET जनवरी 2026 के नतीजे जारी, ऐसे डाउनलोड करें रोल नंबर-वार रिजल्ट
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने जनवरी 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए आयोजित इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपॉर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INICET) के रोल नंबर-वार परिणाम जारी कर दिए हैं। 9 नवंबर 2025 को संपन्न हुई इस पीजी परीक्षा का स्कोरकार्ड उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी अब काउंसलिंग चरण में शामिल होंगे।                                             योग्यता मानदंड
एमडी, एमएस, एमसीएच (6 वर्ष), डीएम (6 वर्ष) और एमडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश योग्यता-आधारित प्रतिशत के आधार पर होगा।
UR/EWS/प्रायोजित/प्रतिनियुक्त/विदेशी/OCI: 50%
OBC/SC/ST/PwBD: 45%
भूटानी नागरिक (PGIMER चंडीगढ़): 45%                                                                                  महत्वपूर्ण अपडेट
एम्स ने पीजी रिसर्च मेथोडोलॉजी परीक्षा (28–29 नवंबर 2025) के लिए पात्र उम्मीदवारों की संशोधित सूची भी जारी की है।
जनवरी 2026 सत्र के डीएम/एमसीएच कार्यक्रमों में INI-SS प्रवेश के लिए अंतिम सीट स्थिति भी उपलब्ध करा दी गई है।
ऐसे डाउनलोड करें INICET Result
आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
“परिणाम व घोषणाएं” सेक्शन खोलें।
“INI-CET जनवरी 2026 सत्र में योग्य उम्मीदवारों की सूची” पर क्लिक करें।
रोल नंबर-वार पीडीएफ स्वतः डाउनलोड हो जाएगा।
भविष्य की काउंसलिंग और दस्तावेज प्रक्रिया के लिए इसे सुरक्षित रखें।