20 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Lifestyle Desk: संगीत नाइट के लिए इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स सबसे बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं, क्योंकि इनमें ट्रेडिशनल एलिमेंट्स के साथ मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस मिलता है। आप रकुल प्रीत सिंह की तरह एम्ब्रॉयडरी वाला को-ऑर्ड सेट और लॉन्ग जैकेट ट्राय कर सकती हैं, जो रॉयल और एलीगेंट लुक देता है। अगर ग्लैमर पसंद है तो नरगिस फाखरी की प्री-ड्रेप्ड ग्लिटर साड़ी एक शानदार चॉइस है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा का फ्रिंज डिटेल वाला को-ऑर्ड सेट ड्रामेटिक और ट्रेंडी फील देता है। कम्फर्ट के साथ ग्रेस चाहिए तो माधुरी दीक्षित के मिरर वर्क स्कर्ट-टॉप से इंस्पिरेशन लें, और अगर बोहेमियन देसी वाइब चाहती हैं तो कृति सेनन का पेपलम टॉप और लहंगा लुक परफेक्ट रहेगा।













