भारत के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का दिल छू लेने वाला फैसला: एशिया कप मैच फीस पूरी भारतीय सेना को दान

भारत के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का दिल छू लेने वाला फैसला: एशिया कप मैच फीस पूरी भारतीय सेना को दान

 29 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk:  एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, सूर्यकुमार यादव ने मैच फीस भारतीय सेना को दान की
एशिया कप फाइनल 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद भारत ने ट्रॉफी लेने से इनकार किया, क्योंकि एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तान के होम मिनिस्टर भी हैं, ट्रॉफी देने के लिए मंच पर मौजूद थे। भारतीय टीम ने उनकी उपस्थिति में ट्रॉफी और मेडल लेने से मना कर दिया और बिना ट्रॉफी के ही मैदान पर जीत का जश्न मनाया।

सूर्यकुमार यादव का बड़ा कदम
टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप जीतने के बाद घोषणा की कि वह संपूर्ण टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस भारतीय सेना को दान कर रहे हैं। उन्होंने यह जीत भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों को समर्पित की है।

सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा:
“मैंने इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस हमारे आर्म्ड फोर्सेस और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है। आप हमेशा मेरे ख्यालों में रहेंगे।”
इस कदम को लेकर कप्तान ने कहा कि यह उनका निजी भाव है और इसमें कोई विवाद नहीं होना चाहिए।