02 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Haryana Desk: देश में तेजी से बढ़ रहे रेल यातायात को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अपने सबसे व्यस्त हाई डेंसिटी नेटवर्क (HDN) कॉरिडोर पर बड़ा विस्तार प्लान तैयार किया है। रेलवे मंत्रालय इन प्रमुख रूटों पर 5वीं और 6वीं लाइन बिछाने की तैयारी कर रहा है, ताकि भविष्य के यात्री और माल ट्रैफिक को सुचारु रूप से संभाला जा सके।
रेलवे के अनुसार हाई डेंसिटी नेटवर्क की कुल लंबाई लगभग 11,051 किलोमीटर है। यह देश के कुल रेल नेटवर्क का करीब 16% हिस्सा है, लेकिन इसी पर 41% रेल ट्रैफिक संचालित होता है। कई सेक्शन अपनी निर्धारित क्षमता से 100–150% अधिक उपयोग में हैं।
7 प्रमुख कॉरिडोर पर फोकस रेलवे ने जिन सात प्रमुख मार्गों की पहचान की है, वे हैं:
Delhi – Howrah
Howrah – Mumbai
Delhi – Mumbai
Delhi – Guwahati
Delhi – Chennai
Howrah – Chennai
Mumbai – Chennai
इन मार्गों पर मल्टी-ट्रैकिंग और नई लाइनों के प्रस्ताव संबंधित रेलवे जोन से मांगे गए हैं।
ट्रैफिक स्टडी के आधार पर फैसला रेलवे अधिकारियों के अनुसार 5वीं और 6वीं लाइन बिछाने का अंतिम निर्णय विस्तृत ट्रैफिक स्टडी के बाद लिया जाएगा। इसमें भविष्य की मांग, औद्योगिक गतिविधियों का महत्व और नए क्षेत्रों को जोड़ने की आवश्यकता का विश्लेषण शामिल होगा।
यात्रियों और उद्योग को लाभ
ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी
देरी में कमी आएगी
मालगाड़ियों की तेज आवाजाही से उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा संचालन अधिक सुचारु और सुरक्षित होगा रेलवे का मानना है कि यह मेगा विस्तार योजना न केवल यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि देश की आर्थिक रफ्तार को भी नई मजबूती देगी।













