04 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
International Desk: चक्रवात ‘दित्वाह’ से हुई भारी तबाही के बाद भारत श्रीलंका की मदद के लिए सबसे आगे आया है। विनाशकारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई जिले बाकी इलाकों से कट गए हैं। बुधवार शाम तक इस आपदा में 479 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 350 लोग अभी भी लापता हैं।
मानवीय सहायता के तहत भारतीय वायुसेना के C-17 विमान ने श्रीलंका को बेली ब्रिज और 500 जल-शोधन इकाइयां पहुंचाईं, जिससे पीड़ित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल और संपर्क मार्ग बहाल करने में मदद मिलेगी। यह सहायता ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के तहत भेजी गई है।
डिजिटल स्तर पर भी सहयोग जारी है। आंध्र प्रदेश सरकार के रियल टाइम गवर्नेंस विभाग ने श्रीलंका को अपनी डिजिटल आपदा-प्रतिक्रिया टूलकिट साझा की, जिसमें बेहतर तैयारी और राहत के अनुभव शामिल हैं।
श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि भारत की त्वरित मदद दोनों देशों की मजबूत साझेदारी को दर्शाती है।











