IPL 2026: 24 साल का खिलाड़ी बनेगा राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान, इंटरव्यू किया पास

13 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk: IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को नया कप्तान मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइज़ी ने 24 साल के युवा ऑलराउंडर रियान पराग को टीम की कमान सौंपने का फैसला कर लिया है।
संजू सैमसन के जाने के बाद बड़ा फैसला
पिछले कई सीजन तक राजस्थान की कप्तानी संभालने वाले संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। 2025 सीजन में चोट के कारण 8 मैच मिस करने और टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सैमसन ने खुद बदलाव की इच्छा जताई थी, जिसके बाद उन्हें ट्रेड के जरिए CSK भेज दिया गया।

रियान पराग क्यों बने कप्तान?
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, हेड कोच कुमार संगाकारा ने कई खिलाड़ियों के इंटरव्यू लिए, जिसमें रियान पराग सबसे उपयुक्त साबित हुए।
संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में पराग पहले भी 8 मैचों में राजस्थान की कप्तानी कर चुके हैं, जिनमें टीम ने 2 मुकाबले जीते थे। इसी दौरान उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 95 रन की शानदार पारी भी खेली थी।

IPL में रियान पराग का रिकॉर्ड

मैच: 84

रन: 1566

विकेट: 7

बेस्ट सीजन: 2024 (573 रन, औसत 52.09, स्ट्राइक रेट 149.21)

नया कप्तान, नया दौर
राहुल द्रविड़ के जाने के बाद संगाकारा-पराग की नई जोड़ी राजस्थान रॉयल्स को एक बार फिर खिताबी राह पर लाने की कोशिश करेगी। टीम ने 2008 के बाद अब तक कोई IPL ट्रॉफी नहीं जीती है।