IND vs PAK: शाहीन-रऊफ विवाद पर अभिषेक शर्मा ने ट्वीट कर दी सफाई

IND vs PAK: शाहीन-रऊफ विवाद पर अभिषेक शर्मा ने ट्वीट कर दी सफाई

22 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Sports Desk:  IND vs PAK: शाहीन-रऊफ                                                                        भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले के दौरान मैदान पर तकरार देखने को मिली। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ के साथ बहस की। मामला तब शुरू हुआ जब गिल ने पावरप्ले के चौथे ओवर में शाहीन के खिलाफ दो चौके लगाए और दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद हारिस रऊफ के ओवर में भी अभिषेक और रऊफ में बहस देखने को मिली, जिसे अंपायर गाजी सोहेल ने बीच-बचाव कर शांत कराया।

मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया कि विपक्षी टीम द्वारा उन पर हावी होने की कोशिश उन्हें पसंद नहीं आई, इसलिए उन्होंने टीम के लिए जवाबी प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी और शुभमन गिल की पहले विकेट के लिए 105 रनों की शतकीय साझेदारी की भी चर्चा की, जो इस टूर्नामेंट में किसी भी टीम के लिए पहली 100+ साझेदारी रही। अभिषेक ने कहा कि दोनों लंबे समय से साथ खेल रहे हैं और टीम के लिए जिम्मेदारी निभाना उनके लिए महत्वपूर्ण था।

भारत ने इस मुकाबले में छह विकेट से जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए, जबकि भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाकर जीत हासिल की। इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एशिया कप में अपना अजेय अभियान जारी रखा।