05 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Lifestyle Desk: क्रिकेट के किंग विराट कोहली आज हुए 37 साल के, देखें उनके स्टाइलिश लुक्स क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली आज 37 साल के हो गए हैं। सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल और लुक्स के लिए भी विराट हमेशा चर्चा में रहते हैं। फैंस उनके खेल के साथ-साथ उनके फैशन सेंस के भी दीवाने हैं।
विराट कोहली का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अपने शानदार क्रिकेट करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और करोड़ों फैंस का दिल जीता। आज 5 नवंबर के मौके पर हम उनके कुछ बेहतरीन स्टाइलिश लुक्स पेश कर रहे हैं:
पहला लुक – फॉर्मल स्टाइल
इवेंट्स और ऑफिशियल आयोजनों में विराट अक्सर कोट-पैंट में नजर आते हैं। ग्रे सूट के साथ सफेद टीशर्ट और सफेद शूज उनका यह फॉर्मल लुक बेहद क्लासी लगता है।
दूसरा लुक – कूल कैजुअल
यंग फैंस को यह लुक खासा पसंद आता है। इस लुक में विराट ने लूज फिटिंग जींस, सफेद ओवरसाइज टीशर्ट और पिंक जैकेट पहनी है। आउटिंग या दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए यह लुक बिल्कुल परफेक्ट है।
तीसरा लुक – सिंपल हैंडसम
लाइट ब्लू टीशर्ट और सफेद पैंट में विराट बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कैप और धूप का चश्मा पहना है।
चौथा लुक – कूल और स्मार्ट
कुछ समय पहले दुबई में किसी इवेंट के लिए विराट ने क्रीम पैंट और फिटेड टीशर्ट कैरी की थी। काले चश्मे के साथ उनका यह अंदाज काफी आकर्षक लग रहा था।
पांचवा लुक – वेडिंग लुक
विराट का यह वेडिंग लुक फैंस के लिए एक प्रेरणा है। इस दौरान उन्होंने डिजाइनर सब्यासाची की आइवरी रंग की सिल्क शेरवानी पहनी थी, जिसमें विंटेज बनारसी पैटर्न में हाथ से कढ़ाई की गई थी। साथ में रोज गोल्ड रंग का सिल्क कोटा साफा उनके लुक को और भी खास बना रहा था। विराट कोहली के ये लुक्स साबित करते हैं कि वह सिर्फ क्रिकेट के ही नहीं, बल्कि स्टाइल के भी किंग हैं।













