IIFT MBA 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, केवल योग्य छात्रों को मिलेगा दाखिला

IIFT MBA 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, केवल योग्य छात्रों को मिलेगा दाखिला

24 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Education Desk: IIFT MBA Admission 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता          भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) ने MBA Admission 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली, कोलकाता, GIFT सिटी और काकीनाडा परिसर में MBA (International Business) 2026-2028 और दिल्ली कैंपस में MBA (Business Analytics) 2026-2028 के लिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट iift.ac.in पर जाकर किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2025, रात 12 बजे है।

दाखिला प्रक्रिया                                                                                                                    IIFT के अनुसार, विदेशी नागरिक/एनआरआई उम्मीदवारों के लिए प्रवेश प्रक्रिया फरवरी 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने में CAT 2025 स्कोर और अन्य योग्यताओं का उपयोग किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन (GD) और इंटरव्यू (PI) के लिए बुलाया जाएगा। यह GD और PI निम्न शहरों में फिजिकल मोड में आयोजित होंगे:

दिल्ली, कोलकाता, काकीनाडा, GIFT सिटी                                                                                  बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर, लखनऊ, मुंबई

MBA इंटरनेशनल बिजनेस प्रोग्राम: योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 3 वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री अनिवार्य।

SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 45 प्रतिशत।

आयु की कोई सीमा नहीं।

सीटों का विवरण

दिल्ली और कोलकाता: 240 सीटें

GIFT सिटी: 120 सीटें

काकीनाडा: 120 सीटें

SC/ST/PwD छात्रों को ट्यूशन फीस में 50% की छूट।

MBA बिजनेस एनालिटिक्स: योग्यता

स्नातक डिग्री 50% अंक या 5.0 CGPA के साथ।

स्नातक स्तर पर गणित/सांख्यिकी विषय होना अनिवार्य।

बीटेक/बीई डिग्रीधारक भी आवेदन कर सकते हैं।

सीटें और फीस

दिल्ली कैंपस: 60 सीटें

कुल फीस लगभग ₹17,87,506

रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट: ₹5,000

फीस में लाइब्रेरी, कंप्यूटर, इंटरनेट सुविधा, मेडिकल इंश्योरेंस और अन्य शुल्क शामिल।

आवेदन शुल्क
प्रोग्राम श्रेणी आवेदन शुल्क
MBA International Business General/OBC-NCL/EWS ₹3,000
MBA International Business SC/ST/PwD/Transgender ₹1,500
MBA Business Analytics General/OBC-NCL/EWS ₹2,000
MBA Business Analytics SC/ST/PwD/Transgender ₹1,000

नोट: एक बार भुगतान किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट iift.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।