08 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Sports Desk: एशेज की दूसरी डे-नाइट टेस्ट में इंग्लैंड की करारी हार के बाद आइसलैंड क्रिकेट एक बार फिर अपने सटायर की वजह से सुर्खियों में है। ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया ने 65 रनों का लक्ष्य मात्र 10 ओवर में हासिल कर मैच 8 विकेट से जीता और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड की कमजोर बल्लेबाजी, बेदम गेंदबाजी और पांच कैच छोड़ने पर फैंस पहले से ही नाराज थे, इसी बीच आइसलैंड क्रिकेट ने इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम को ट्रोल कर दिया।
उन्होंने पोस्ट किया—“McCullum, you are off our coaching list”, जो तेजी से वायरल हो गया। इससे पहले भारत की दक्षिण अफ्रीका से 0-2 हार के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने गौतम गंभीर पर भी मजेदार तंज कसा था।
इंग्लैंड की स्थिति अब एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी के तीन बाकी टेस्ट मैचों में मुश्किल दिखाई दे रही है, जबकि ऑस्ट्रेलिया एशेज बचाने का प्रमुख दावेदार बन चुका है।













