IAS अफसर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सरकारी आवास से मिली करोड़ों की नकदी – नोटों का अंबार देख उड़ गए होश

09 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

National Desk: ओडिशा: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए IAS अधिकारी धीमान चकमा, घर से मिले 47 लाख नकद                                                                                                                      ओडिशा में भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है, जहां 2021 बैच के आईएएस अधिकारी धीमान चकमा को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए ओडिशा विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। धीमान चकमा की तैनाती धर्मगढ़ (जिला कलाहांडी) में सब-कलेक्टर के पद पर थी।

जानकारी के अनुसार, धीमान ने एक स्थानीय व्यवसायी से कुल 20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 10 लाख रुपये लेते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, धीमान ने व्यवसायी को धमकी दी थी कि यदि वह पैसे नहीं देगा, तो उसके कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने धीमान के सरकारी आवास पर छापा मारा, जहां से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। नोटों की इतनी बड़ी रकम देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

यह मामला एक बार फिर सवाल खड़ा करता है कि जब सरकारी सेवा में ईमानदारी की शपथ लेने वाले अफसर ही रिश्वत जैसे अपराधों में लिप्त हो जाएं, तो आम जनता की भलाई की उम्मीद कैसे की जा सकती है। मामले की जांच जारी है।