18 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Bollywood Desk: टीवी अभिनेता करण कुंद्रा ने रियलिटी शो Bigg Boss 15 को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि वह इस शो के इतिहास के सबसे महंगे कंटेस्टेंट थे और उन्हें मिला पे चेक अब तक का उनका सबसे बड़ा भुगतान था। करण ने कहा कि शो के मेकर्स कई सालों से उनसे संपर्क में थे और कोविड के बाद सही समय आने पर उन्होंने हामी भरी। अभिनेता के मुताबिक, जब फीस की बात आई तो उन्होंने खुलकर अपनी रकम बताई और बाद में उन्हें बताया गया कि इतनी फीस पहले किसी प्रतिभागी ने नहीं मांगी थी।
करण ने यह भी कहा कि वह उस दौर में कैमरे के पीछे सह-निर्माता के तौर पर भी काम कर चुके थे, इसलिए उन्हें इंडस्ट्री की समझ थी और उन्हें पता था कि कितनी रकम मांगनी चाहिए। हालांकि, यह दावा खुद करण कुंद्रा की ओर से किया गया है।
गौरतलब है कि बिग बॉस 15 के दौरान ही करण और Tejasswi Prakash की लव स्टोरी शुरू हुई थी। इस सीजन में शमिता शेट्टी, जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल जैसे कई चर्चित चेहरे भी नजर आए थे। शो की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश ने जीती थी और तब से दोनों के रिश्ते की चर्चा लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।











