Hyderabad’s second-highest run chase in IPL dainik bhaskar moments and records | हैदराबाद का IPL में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज: अभिषेक ने सेंचुरी ऑरेंज आर्मी को डेडिकेट की, नो बॉल पर कैच हुए अभिषेक; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

हैदराबाद32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL-18 के 27वें मैच में इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज किया। शनिवार को दूसरे मैच में टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 246 रन का टारगेट 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। ओपनर अभिषेक शर्मा IPL में बतौर भारतीय हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोरर बने। उन्होंने 141 रन की पारी खेली।

राजीव गांधी स्टेडियम में शानदार मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स देखने को मिले। स्टोयनिस ने शमी को लगातार 4 छक्के लगाए। यश की नो बॉल पर अभिषेक कैच हुए। उन्होंने अपनी सेंचुरी ऑरेंज आर्मी को डेडिकेट की। अभिषेक ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया।

पढ़िए SRH Vs PBKS मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स…

1. कैच की कोशिश में अभिषेक का पैर बाउंड्री से टकराया

श्रेयस अय्यर ने 36 बॉल पर 82 रन बनाए।

श्रेयस अय्यर ने 36 बॉल पर 82 रन बनाए।

पंजाब की पारी के 12वें ओवर में श्रेयस अय्यर के सिक्स को बचाने की कोशिश में अभिषेक शर्मा का पैर बाउंड्री से टकरा गया। जीशान अंसारी के ओवर की आखिरी बॉल पर श्रेयस ने लॉन्ग ऑफ पर बड़ा शॉट खेला। यहां बाउंड्री पर खड़े अभिषेक शर्मा ने छलांग लगाकर कैच करने की कोशिश की लेकिन उनका पैर बाउंड्री रोप से जा टकराया।

2. कमिंस ने DRS लिया, शशांक LBW आउट

शशांक को आउट करने के बाद हैदराबाद टीम सेलिब्रेट करती हुई।

शशांक को आउट करने के बाद हैदराबाद टीम सेलिब्रेट करती हुई।

पंजाब ने 15वें ओवर में चौथा विकेट गंवाया। हर्षल पटेल ने ओवर की पहली गेंद पर शशांक सिंह LBW आउट हुए। शशांक ने आगे निकलकर शॉट खेला। बॉल उनके पैड पर लगी। हर्षल ने अपील की, लेकिन अंपायर ने नकार दिया। कप्तान पैट कमिंस ने रिव्यू लिए जिसमें दिखा की बॉल स्टंप को हिट कर रही थी। यहां अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा शशांक 2 रन बनाकर आउट हुए।

रिप्ले में पता चला की बॉल स्टंप्स को हिट कर रही थी।

रिप्ले में पता चला की बॉल स्टंप्स को हिट कर रही थी।

3. स्टोयनिस ने शमी को लगातार 4 छक्के लगाए

मार्कस स्टोयनिस ने 11 बॉल पर 34 रन बनाए।

मार्कस स्टोयनिस ने 11 बॉल पर 34 रन बनाए।

पंजाब किंग्स ने 20वें ओवर में 27 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस ने मोहम्मद शमी के खिलाफ आखिरी 4 गेंदों पर 4 छक्के लगाए।

4. नो बॉल पर कैच हुए अभिषेक

अभिषेक को जब नो बॉल पर जीवनदान मिला, तब वे 18 रन पर थे।

अभिषेक को जब नो बॉल पर जीवनदान मिला, तब वे 18 रन पर थे।

SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा चौथे ओवर में नो बॉल पर कैच हुए। यश ठाकुर ने ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी, अभिषेक कैच हो गए। अभिषेक पवेलियन जाने लगे, लेकिन थर्ड अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दे दिया। अभिषेक ने अगली गेंद पर हेलिकॉप्टर शॉट खेलकर छक्का लगाया।

5. अय्यर ने कहा, रिव्यू लेने से पहले मुझसे तो पूछो

श्रेयस अय्यर अंपायर की तरफ इशारा करके बात करते हुए।

श्रेयस अय्यर अंपायर की तरफ इशारा करके बात करते हुए।

हैदराबाद की पारी के पांचवें ओवर में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर रिव्यू लेने पर गुस्सा ही गए। ग्लेन मैक्सवेल ने ओवर की दूसरी बॉल ट्रैविस हेड के लेग साइड पर फेंकी। यहां अंपायर ने वाइड बॉल दी और विकेटकीपर प्रभसिमरन और मैक्सवेल ने DRS की मांग की और अंपायर ने थर्ड अंपायर को डिसिजन रेफर कर दिया।

नियम के मुताबिक रिव्यू का इशारा कप्तान करता है। इस पर कप्तान श्रेयस ने अंपायर से कहा, रिव्यू का इशारा करने से पहले मुझसे तो पूछ लो।

6. चहल से अभिषेक का कैच छूटा

अभिषेक इस समय 56 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

अभिषेक इस समय 56 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

आठवें ओवर में अभिषेक को दूसरा जीवनदान मिला। युजवेंद्र चहल के ओवर की पहली बॉल अभिषेक ने हवा में खेली। खुद की बॉलिंग में पीछे की तरफ भागकर चहल ने डाइव लगाई, लेकिन कैच छूट गया।

7. अभिषेक का 106 मीटर लंबा सिक्स

अभिषेक शर्मा ने 55 बॉल पर 141 रन बनाए। पारी में 10 छक्के और 14 चौके भी लगाए।

अभिषेक शर्मा ने 55 बॉल पर 141 रन बनाए। पारी में 10 छक्के और 14 चौके भी लगाए।

10वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने मार्को यानसन को 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। ओवर की तीसरी बॉल पर अभिषेक ने ऑफ स्टंप के बाहर आकर मिडविकेट पर सिक्स लगाया।

8. अभिषेक ने सेंचुरी ऑरेंज आर्मी को डेडिकेट की

अभिषेक ने सेंचुरी लगाने के बाद यह कागज फैंस की तरफ दिखाया।

अभिषेक ने सेंचुरी लगाने के बाद यह कागज फैंस की तरफ दिखाया।

अभिषेक ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल के खिलाफ सिंगल लिया और शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अपनी जेब से एक कागज निकाला जिस पर लिखा हुआ था ​​​​’दिस इज फॉर ऑरेंज आर्मी’। ऑरेंज आर्मी सनराइजर्स हैदराबाद का फैनबेस हैं।

अभिषेक शर्मा ने 40 गेंद पर सेंचुरी पूरी की।

अभिषेक शर्मा ने 40 गेंद पर सेंचुरी पूरी की।

रिकॉर्ड्स और फैक्ट्स:

  • श्रेयस अय्यर ने IPL में अपना सबसे तेज अर्धशतक बनाया। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में यह अर्धशतक जड़ा। इससे पहले 2024 में श्रेयस ने 23 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
  • IPL इतिहास में मोहम्मद शमी ने किसी मैच में दूसरी सबसे महंगी बॉलिंग की। शमी ने कल बिना कोई विकेट के 75 रन खर्च किए। इसी साल हैदराबाद में खेले गए मैच में जोफ्रा आर्चर ने 76 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया, जो आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगा गेंदबाजी प्रदर्शन था।
  • IPL में पंजाब ने अपना दूसरा सबसे ज्यादा पावरप्ले स्कोर बनाया। टीम ने शुरूआती 6 ओवर्स में 89/1 का स्कोर बनाया। इससे पहले 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब ने 93/1 का स्कोर बनाया था। यह हैदराबाद के खिलाफ किसी भी टीम का बनाया गया हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर है। 2024 में दिल्ली के 88/2 का स्कोर पंजाब ने पीछे छोड़ा।
  • सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने कल दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 171 रन जोड़े। इससे पहले 2019 में जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मिलकर 185 रनों की शानदार साझेदारी की थी।
  • अभिषेक शर्मा बतौर भारतीय IPL की एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बने। उन्होंने कल 141 रन की पारी खेली। इससे पहले 2020 में केएल राहुल ने बेंगलुरु के खिलाफ पंजाब के लिए खेलते हुए नबाद 132 रन बनाए थे। यह ओवरऑल IPL का तीसरा हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर है।
  • अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने कल अपनी पारी में 10 छक्के जड़ दिए। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो के नाम था।

1. पंजाब का IPL में सेकेंड हाईएस्ट टोटल IPL में पंजाब किंग्स ने अपना दूसरा हाईएस्ट टोटल बनाया। टीम ने कल हैदराबाद के खिलाफ 245/6 का स्कोर बनाया। इससे पहले टीम ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262/2 का स्कोर बनाया था।

2. हैदराबाद ने IPL का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज किया सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज किया। पंजाब किंग्स के खिलाफ 246 रन के जवाब में टीम ने 247/2 का स्कोर बनाया। इससे पहले सबसे बड़ा सफल रन चेज पंजाब किंग्स के नाम था। टीम ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन बनाए थे।

खबरें और भी हैं…