Husband went to field from Pali Mahindergarh, wife missing from home Crime News updet | महेंद्रगढ़ से पति खेत गया पत्नी घर से लापता: वहां पर कोई नहीं था, 3 साल पहले भी कहीं चली गई थी – Mahendragarh News

महेंद्रगढ़ से एक महिला लापता, पति खेत में गया, वापस आया तो पत्नी घर नहीं मिली, गांव के एक व्यक्ति पर शक 3 साल पहले भी गई थी

हरियाणा के महेंद्रगढ़ से एक महिला अज्ञात कारणों के चलते घर से कहीं चली गई। पति जब खेत से घर वापस लौटा, तब उसने देखा कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है। पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

महेंद्रगढ़ सदर थाना के गांव पाली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि वह जमीदार का काम करता है। उसकी शादी 2013 में हुई थी। 17 अप्रैल को उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। वह खेत पर काम करने के लिए चला गया था। वही उसके बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए गए हुए थे।

खेत से लौट ने के बाद पत्नी घर नहीं मिली

जब वह खेत पर कार्य कर वापस घर लौटा, तब उसने देखा कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है। उसने काफी देर इंतजार करने के बाद। अपनी पत्नी को इधर-उधर अड़ोस-पड़ोस व रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, लेकिन उसकी पत्नी का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो रहा।

उसकी पत्नी की तलाश करवाई जाए

उसकी पत्नी 3 साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति के साथ कहीं चली गई थी। अब उसे शक है कि उसकी पत्नी उसी के साथ कहीं जा सकती है। उसकी पत्नी की गुम होने की शिकायत दर्ज की जाए और उसकी तलाश करवाई जाए।