29 मई 2025 फैक्टर रिकॉर्डर
HSSC Group D Result Declared: अभ्यर्थी hssc.gov.in पर करें चेक
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप D भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परिणाम राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के आधार पर घोषित किया गया है।
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे HSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन कर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।











