![]()
शिमला के जाखू में मकान में लगी आग
शिमला के रिहायशी क्षेत्र जाखू के रिच माउंट में आज सुबह एक मकान में आग लग गई। आग की यह घटना दो मंजिला मकान के टॉप फ्लोर पर पेश आई, जिसमें मकान की पूरी छत व अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया है। ग़नीमत यह रही कि घटना में कोई जाननी नुकसान नहीं हुआ है।
.
सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इससे आग आसपास के मकानों में फैलने से रोकी गई। नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
टॉप फ्लोर पूरी तरह जलकर राख
सूचना के अनुसार, यह घटना सुबह साढ़े 9 बजे के करीब पेश आई है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को यह मकान अलॉट हुआ हैं वो हादसे के वक्त घर पर मौजूद नहीं था। आग की इस घटना में टॉप फ्लोर पूरी तरह जलकर राख हो गया है।
पड़ोसियों ने दमकल विभाग को दी सूचना
पड़ोसियों ने आग की इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।











