27 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: मध्य प्रदेश के Gwalior में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौ*त हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 3 बजे बस स्टैंड के पास परशुराम चौराहे पर हुआ। एक परिवार शीतला माता मंदिर से ऑटो में सवार होकर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद ऑटो पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है, जिनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी, जिसके बाद पुलिस उसका पीछा कर रही थी। इसी दौरान भागते समय उसने ऑटो को टक्कर मार दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस टीम ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच जारी है।













