Mon, 27 Jan 2025: Fact Recorder
आगरा। Agra Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात एक बजे महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे दिल्ली दंपती और दोनों बच्चों की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। सुभाष पार्क गली नंबर तीन उत्तम नगर दिल्ली के रहने वाले 42 वर्षीय ओम प्रकाश आर्या अपनी पत्नी पूर्णिमा सिंह और 12 वर्ष की बेटी अहाना एवं चार वर्ष के बेटे विनायक के साथ महाकुंभ से घर लौट रहे थे।

लखनऊ एक्सप्रसे-वे पर माइल स्टोन 31 पर उनकी कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर चली गई। सामने से आती तेज रफ्तार मेटाडोर ने कार को टक्कर मार दी। भीषण भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए, पुलिस के अनुसार हादसे में ओम प्रकाश उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की मृ़त्यु हो गई।
डिस्क्लेमर: इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।
