लखनऊ में भीषण हादसा: बिहार से दिल्ली जा रही बस में लगी आग, पांच यात्रियों की जलकर मौ*त, कई घायल

लखनऊ में भीषण हादसा: बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में आग, पांच यात्री जलकर मौ*त के घाट, कई घायल

बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (संख्या UP17 AT 6372) में लखनऊ के किसान पथ पर अचानक आग लग गई। यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी बताई जा रही है। आग लगने के बाद भी बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही।

ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग निकले, जबकि बस में बैठे करीब अस्सी यात्रियों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। जब दमकलकर्मी बस के अंदर पहुंचे, तो पांच यात्रियों के जलकर मौत हो चुकी थी।

मृ*तकों में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक अज्ञात पुरुष शामिल हैं। मृतकों की पहचान निम्नलिखित है:

  1. लख्खी देवी (पत्नि अशोक मेहता, 55 वर्ष)

  2. सोनी (पुत्री अशोक महतो, 26 वर्ष)

  3. देवराज (पुत्र रामलाल, 3 वर्ष)

  4. साक्षी कुमारी (पुत्री रामलाल, 2 वर्ष)

  5. एक अज्ञात पुरुष

हादसे के समय सुबह लगभग पांच बजे थे, जब अधिकांश यात्री बस में सो रहे थे। दुर्घटना स्थल पर मिली जानकारी के अनुसार, बस का इमरजेंसी गेट आग लगने के कारण बंद हो गया था, जिससे पीछे बैठे यात्री फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए। वहीं, ड्राइवर और कंडक्टर ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।

आग इतनी तेज थी कि लपटें लगभग एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक जांच भी शुरू कर दी गई है।

यह हादसा पूरे इलाके में दहशत और शोक का कारण बना है।