29 सितंबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: Horoscope Today, 29 सितंबर 2025: जानें आज का दैनिक राशिफल
मेष (Aries)
आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। संतान की प्रगति होगी। विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी। प्रेमी युगलों को मिलने का अवसर मिलेगा। सट्टे में निवेश लाभदायक होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ (Taurus)
लंबे समय से रुका धन मिलेगा। निवेश के लिए शुभ समय है। अच्छे परिणामों से मन प्रसन्न रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें। संतान का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (Gemini)
परिवार के साथ घूमने-फिरने जाएंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मित्रों या जीवनसाथी को उपहार दें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर गुप्त या मूत्र रोगों से बचें। दिन आनंद और सुख-सुविधा प्राप्ति का रहेगा।
कर्क (Cancer)
संतान से शुभ समाचार मिलेगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में सफल रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। व्यापार बढ़ेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे।
सिंह (Leo)
आज का दिन सौभाग्यशाली है। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है। कार्य में ईमानदारी और लगन से सफलता मिलेगी। निवेश लाभ देगा। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्र रहेंगे। व्यापारी व नौकरीपेशा दोनों को तरक्की मिलेगी।
कन्या (Virgo)
घर में खुशी और सामंजस्य का माहौल रहेगा। गुप्त स्रोतों से धन लाभ संभव है। घर या जमीन खरीदने का योग है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी एकाग्रता खो सकते हैं।
तुला (Libra)
आज मेहनत और संघर्ष का दिन है। प्रयासों से सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से अच्छे संबंध रहेंगे। बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में खुशी बनी रहेगी। नए व्यापार में निवेश से बचें।
वृश्चिक (Scorpio)
संग्रह और निवेश के लिए शुभ समय है। नया घर खरीदने की योजना सफल होगी। परिवार में मेहमान आ सकते हैं। वाणी से सबको प्रभावित करेंगे। छोटे बच्चों की शिक्षा शुरू करने का समय उत्तम है। विरोधियों से विवाद सुलझाने की पहल करें, सफलता मिलेगी।
धनु (Sagittarius)
आज पूर्णता का अनुभव होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान देंगे। व्यापारी आत्मविश्वास से लाभ कमाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की सराहना मिलेगी। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
मकर (Capricorn)
आज आत्मविश्वास थोड़ा कम रहेगा। खर्चे आय से ज्यादा होंगे। खानपान में लापरवाही न करें। आर्थिक नुकसान संभव है। जीवनसाथी से नाराज़गी हो सकती है। विद्यार्थी समय व्यर्थ करेंगे। व्यापारी लंबी यात्रा करेंगे लेकिन नतीजे आशाजनक नहीं होंगे।
कुंभ (Aquarius)
आज धन लाभ का दिन है। लंबे समय से अधूरी इच्छाएँ पूरी होंगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए शुभ समय है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
मीन (Pisces)
अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारी व्यवसाय विस्तार की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपेक्षित सफलता नहीं पाएंगे। जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अन्य स्रोतों से आय प्राप्ति संभव है।













