25 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Rashifal Desk: दैनिक राशिफल आज 25 अक्टूबर 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
♈ मेष (Aries)
आज शनिवार का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। खर्चों में वृद्धि और मानसिक तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। व्यापार में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। सेहत को नज़रअंदाज़ न करें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद संभव है।
♉ वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। काम योजनानुसार पूरे होंगे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं।
♊ मिथुन (Gemini)
आज का दिन शुभ रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी में तरक्की या प्रशंसा मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभदायक डील हो सकती है।
♋ कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में लाभ के योग हैं, पर किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में सावधानी बरतें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यों में प्रगति होगी।
♌ सिंह (Leo)
सिंह राशि के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें और उतावलेपन से बचें। सभी काम धैर्य से पूरे होंगे। परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा। प्रेम संबंधों में दिन अनुकूल रहेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है।
♍ कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए सुखद और लाभदायक रहेगा। लंबे समय से रुका काम पूरा होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। बुजुर्गों की सेवा से शांति मिलेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा रहेगी, सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा।
♎ तुला (Libra)
आज कामकाज में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित फल मिलेगा। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। शाम का समय आनंददायक रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। मित्रों की मदद से कोई अटका काम बनेगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
दिन मिश्रित रहेगा। सफलता मेहनत पर निर्भर करेगी। वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शाम को धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। खर्चों में अचानक वृद्धि संभव है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
♐ धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। मित्रों से धन लाभ की संभावना है। शाम को मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यात्रा योग भी बन रहा है।
♑ मकर (Capricorn)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। शाम को सेहत पर ध्यान दें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों और जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
♒ कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है। निवेश के लिए अनुकूल समय है। पारिवारिक तनाव दूर होंगे। नौकरी में अच्छा अवसर मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बितेगा।
♓ मीन (Pisces)
आज आपको कई स्रोतों से लाभ मिल सकता है। व्यापार में निवेश लाभदायक रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। अटके कार्य पूरे होंगे। रुचिकर भोजन और मित्रों से मुलाकात के योग हैं। भविष्य के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
 

