अमेरिका से गुड न्यूज की उम्मीद तेज—निवेशकों ने शेयर बाजार में कमाए 4 लाख करोड़ रुपए

अमेरिका से गुड न्यूज की उम्मीद तेज—निवेशकों ने शेयर बाजार में कमाए 4 लाख करोड़ रुपए

26 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Business Desk: दो दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार ने जोरदार रिकवरी की और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। सेंसेक्स 650 अंकों से अधिक चढ़कर 85,200 के पार पहुंचा, जबकि निफ्टी 26,000 से ऊपर कारोबार करता दिखा। पीएसयू बैंकों और मेटल शेयरों में तेजी से बाजार को मजबूत सपोर्ट मिला।
बाजार की इस रैली के पीछे सबसे बड़ा कारण है अमेरिका से संभावित गुड न्यूज—दिसंबर की फेड मीटिंग में ब्याज दरों में कटौती की बढ़ी उम्मीदें। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की वापसी ने भी बाजार को मजबूती दी। बीएसई मार्केट कैप में एक दिन में 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई, जो निवेशकों की कमाई के रूप में सामने आई। सेंसेक्स और निफ्टी अभी भी अपने लाइफटाइम हाई से थोड़े नीचे हैं, लेकिन मौजूदा रुझान जारी रहने पर नए रिकॉर्ड बनना तय माना जा रहा है।