अमित शाह के दौरे को लेकर मेडिकल कॉलेज के ऊपर सुरक्षा को लेकर चक्कर लगाता हेलीकॉप्टर।
देश के गृहमंत्री अमित शाह कल हरियाणा आएंगे। वह सोमवार को हिसार के अग्रोहा मेडिकल कालेज में पहुंचेंगे। वह जिंदल परिवार के विशेष निमंत्रण पर हिसार पहुंच रहे हैं। शाह का भव्य स्वागत हरियाणा की धरती पर किया जाएगा। अमित शाह के जरिए जिंदल परिवार हरियाणा मे
।
अमित शाह के लिए मेडिकल कॉलेज में गुजराती पकवान भी परोसे जाएंगे। इसके अलावा हेलीपेड पर उनका हैलीकॉप्टर लैंड करेगा। हैलीपैड पर नील गाय या जंगली जानवर ना आए इसके लिए पूरे हैलीपैड को चारो तरफ से कवर किया गया है।
4 जिलों की वन्य प्राणी विभाग की टीम को अलर्ट पर रखा गया है और दिन रात वह मुस्तैदी से लगे हुए हैं। अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

जिंदल हाउस की तरफ से अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर पोस्टर जारी किया गया है।
आईसीयू यूनिट लोकार्पण और पीजी हॉस्टल का शिलान्यास होगा अमित शाह अग्रोहा में आईसीयू यूनिट का लोकार्पण और पीजी हॉस्टल का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा अग्रोहा मेडिकल कालेज परिसर में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण भी वह अपने हाथों से करेंगे।
अग्रोहा मेडिकल कालेज में पहले केवल 8 बेड का आइसीयू था। वहीं अब इसे बढ़ाकर 30 बेड का कर दिया गया है। मेडिकल कालेज के दौरे को लेकर आज तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

हेलीपेड के चारो ओर ऊंची लोहे की जालियां और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
नीलगाय को रोकने के लिए 10 फुट ऊंची जालियां लगाई अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में अमित शाह के हेलीपेड के चारो ओर 10 फुट ऊंची लोहे की जालियां लगाई गई हैं। इसके आगे लकड़ी के बैरिगेट लगाए गए हैं ताकि जालियां मजबूती से टिकी रहे। नील गाय के खतरे को लेकर आज अमित शाह के लिए बनाए हेलीपेड पर 2 से 3 बार हैलीकॉप्टर को उतारा गया।
इसके अलावा हेलीपेड के चारों तरफ पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। वहीं वन्य प्राणी विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और भिवानी से विशेष टीमें बनाई गई हैं।

जिंदल के ड्रीम प्रोजेक्ट को 3 साल से मंजूरी का इंतजार
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 3 साल पहले कैंसर अस्पताल की मंजूरी के लिए आवेदन किया था। 6 मार्च 2022 को इसकी आधारशिला भी रखी जा चुकी है, लेकिन अभी तक सरकार से मंजूरी नहीं मिली है। कैंसर अस्पताल पर करीब 120 करोड़ रुपए की लागत आ सकती है, जिसमें से 60 करोड़ रुपए मुंबई के दानी अग्रवाल ने देने की सहमति दी थी मगर, हरियाणा सरकार ने इसकी भी मंजूरी नहीं दी।
कैंसर अस्पताल मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में 60 हजार गज एरिया में 50 बेड का बनना प्रस्तावित है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में हर रोज कैंसर के कई मरीज आते हैं। मेडिकल कॉलेज में हर रोज लगभग 3 हजार मरीजों की ओपीडी है।
अग्रोहा में कैंसर अस्पताल बनने से इसका लाभ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के मरीजों को भी मिलेगा। फतेहाबाद के गोरखपुर में परमाणु संयंत्र लगने से यहां निकलने वाली रेडिएशन से कैंसर मरीजों की संख्या भविष्य में बढ़ने के आसार हैं।
अमित शाह को बुलाने की 3 वजहें…
1. प्रोजेक्टों को सरकार लटका रही: जिंदल हाउस के प्रोजेक्टों को सरकार लगातार लटका रही है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से जुड़े विकास कार्य अधर में है। सरकार के साथ रहने के बाद भी 3 साल से ड्रीम प्रोजेक्ट अटके हुए हैं। सरकार दूसरे जिलों में मेडिकल कॉलेज में जितना पैसा खर्च रही है उस अनुपात में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को बजट जारी नहीं किया जा रहा है, जबकि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज हरियाणा के पुराने कॉलेजों में से एक है।
2. विधानसभा में टिकट कटी: जिंदल परिवार हिसार से BJP की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता था, मगर ऐन मौके पर टिकट काटकर पूर्व मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता को टिकट दे दिया गया। इससे जिंदल परिवार नाराज हो गया था। सावित्री जिंदल कांग्रेस की टिकट लेने दिल्ली के लिए निकल पड़ी थीं, मगर अमित शाह के फोन के बाद कांग्रेस जॉइनिंग का इरादा बदला। सावित्री जिंदल निर्दलीय चुनाव लड़ीं और जीत गईं।
3. निकाय चुनाव में अनदेखी: निकाय चुनाव में भी जिंदल परिवार की पूरी तरह अनदेखी की गई। जिंदल परिवार हिसार से शकुंतला राजलीवाला को मेयर का टिकट दिलवाना चाहता था, मगर हरियाणा BJP ने उनकी बात को अनसुना कर प्रवीण पोपली को टिकट दिया। हालांकि, उपेक्षा के बावजूद जिंदल परिवार प्रचार करता नजर आया।











