![]()
हिसार जिले की उकलाना पुलिस ने शिव स्टार होटल हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे पांचवें आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान भीमेवाला गांव के अजय के रूप में हुई है, जो वारदात के बाद फरार होकर दुबई भाग गय
।
होटल परिसर में गोली मारकर की थी हत्या
थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि जुल्हेड़ा जिला जींद के बलवान सिंह टोहाना-सुरेवाला रोड पर “शिव स्टार” नाम से होटल संचालित करता था और साथ ही शराब के ठेकों का कारोबार भी करता था। बलवान सिंह की 18 जून 2023 को होटल परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को आपसी कारोबारी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था।
मामले में चार आरोपी सुरेंद्र सिंह, मनोज, रणधीर, अजय (एक अन्य) को गिरफ्तार कर लिया था। अब पांचवें आरोपी अजय की भी गिरफ्तारी हो गई है।
रंजिश के चलते रची हत्या की साजिश
थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र सिंह ने अपने गांव भीमेवाला के नजदीक शराब के ठेके ले रखे थे और उसे संदेह था कि बलवान सिंह अपने होटल में बाहर से शराब लाकर बेचता है। इसी कारोबारी प्रतिस्पर्धा और आपसी रंजिश के चलते सुरेंद्रसिंह ने अपने साथियों मनोज, रणधीर, अजय (पहले गिरफ्तार) और अब गिरफ्तार अजय के साथ मिलकर बलवान सिंह की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।
दुबई में कर रहा था डिलीवरी बॉय की नौकरी
पुलिस के अनुसार आरोपी अजय हत्या के बाद लगातार स्थान बदलता रहा और अंततः दुबई भाग गया, जहां वह डिलीवरी बॉय की नौकरी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करवाया और जैसे ही वह दुबई से भारत लौटा, उसे मुंबई एयरपोर्ट पर दबोच लिया गया।
अजय से पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की साजिश, घटनास्थल पर उसकी भूमिका और फरारी के दौरान उसके संपर्क सूत्रों का पता लगाया जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लग सकती हैं।












