![]()
हरियाणा के हिसार जिले में सरकारी टीचरों ने ऑनलाइन शिक्षा डायरी प्रणाली का विरोध किया। बुधवार को लघु सचिवालय में दोपहर 3 से 5 बजे तक धरना दिया। टीचरों ने जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपा। हरियाणा स्कूल टीचर संघ के राज्य प्रधान प्रभु सिंह ने कहा कि 16 औ
।
पहले से ही टीचरों की कमी
HKRM के तहत नियुक्त शिक्षकों को हटाया गया है। प्रभु सिंह ने बताया कि स्कूलों में पहले से ही टीचरों की कमी है। सरकार शिक्षकों को उनके मूल कार्य से हटाकर प्रशासनिक कार्यों में उलझा रही है। उन्हें डेटा एंट्री ऑपरेटर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रधान विनोद ने कहा कि जेबीटी टीचरों की तबादला प्रणाली जल्द शुरू की जाए, इससे नामांकन अभियान को बल मिलेगा।
बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी
टीचरों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए। उन्हें केवल शिक्षण कार्य पर ध्यान केंद्रित करने दिया जाए। मांगें पूरी न होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। 20 अप्रैल को पूरे प्रदेश के टीचर सीएम आवास पर एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। अगर इसके बाद भी टीचरों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आगामी रणनीति बनाकर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।











