![]()
हिसार जिले में नगर निगम के एक क्लर्क से डेढ़ लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। अर्बन एस्टेट चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित क्लर्क मोनू लितानी का रहने वाला है। 18 मा
।
गाड़ी में डाल तोशाम रोड ले गए
आरोपी अंकुर और अंकित ने मोनू को जबरदस्ती गाड़ी में डाला। उसे तोशाम रोड ले गए, जहां एक और व्यक्ति गाड़ी में सवार हुआ। आरोपियों ने मोनू को लाडवा के खेतों में ले जाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए। उससे 1.50 लाख रुपए छीन लिए और जान से मारने की धमकी देकर आधार अस्पताल के पास छोड़ दिए। इसके बाद मोनू को उसके दोस्तों ने हिसार की नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया था अर्बन स्टेट थाना पुलिस को शिकायत दी थी
पुरानी रंजिश के चलते वारदात
पुलिस ने मोनू की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाने में मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।












