Hisar-icici-lombard-manager-fake-car-theft-insurance-claim-fraud-update | हिसार में मालिक ने अपनी ऑडी करवाई चोरी: इंश्योरेंस क्लेम के लिए रची साजिश, पुलिस ने मैनेजर और उसके साथी दबोचे – Hisar News

पुलिस द्वारा बरामद की गई ऑडी कार।

हिसार जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आईसीआईसीआई लोम्बर्ड की सोनल शाखा के मैनेजर ने इंश्योरेंस क्लेम के लिए अपनी ही ऑडी कार की चोरी करवाई। पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने मामले में सेक्टर 14 के रहने वाले राहुल को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आ

अस्पताल से उठवाई थी कार

स्पेशल स्टाफ प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार के अनुसार दुर्जनपुर के मंगतराम ने 15 मार्च को आधार अस्पताल के बाहर से अपनी ऑडी कार चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मंगतराम ने पुलिस को बताया था कि वह इलाज के लिए अस्पताल आया था। जब वह वापस लौटा, तो उसकी कार गायब थी। पुलिस ने आजाद नगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

चोरी की गई कार बरामद, जांच जारी

जांच में पता चला कि मंगतराम ने इंश्योरेंस के पैसे हड़पने के लिए राहुल से मिलकर अपनी ही कार की चोरी की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर चोरी की गई कार बरामद कर ली है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा, मामले की गहन जांच जारी है।