![]()
हिसार जिले के हांसी महिला थाने में एक महिला ने अपने पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2011 में खरड़ अलीपुर के एक व्यक्ति से हुई थी। शादी में उसके परिवार ने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था।
।
बेटी मानसिक रूप से दिव्यांग
महिला के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी मानसिक रूप से दिव्यांग है। महिला का आरोप है कि जब वह 5-6 महीने की गर्भवती थी, तब ससुराल वालों ने उसे इतना पीटा कि उसके सिर में गंभीर चोट आई। गर्भावस्था के दौरान पेट पर मारी गई चोटों के कारण उसकी बेटी दिव्यांग पैदा हुई।
जान से मारने की धमकी देते थे
पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाया कि उसका पति शराब के नशे में दिव्यांग बेटी के साथ अनुचित व्यवहार करता था। जब उसने इस बारे में सास से शिकायत की, तो उन्होंने बेटे का पक्ष लिया। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले गरम तवे से उसे जलाते थे, मारपीट करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कई बार हो चुके पंचायती फैसले
महिला का कहना है कि कई बार पंचायत के माध्यम से दोनों परिवारों ने एक दूसरे को समझा कर उन्हें फिर से साथ रहने के लिए मजबूर कर दिया था। महिला का कहना है कि हर रोज की इस शारीरिक और मानसिक रूप से दी जाने वाली प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपने पति, सास और ननद के खिलाफ हांसी महिला थाना में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने महिला के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।












